पालिका प्रशासन से नैनीताल होटल संघ की कई मुद्दों पर गहन मंथन

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को होटल एंड रैस्टोरैंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और ईओ रोहिताश शर्मा के साथ मुलाकात की और ट्रेड टैक्स की संशोधित दरों को लेकर वार्ता की।
इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2023 से ट्रेड शुल्क की दरों में बढ़ौतरी के चलते शुल्क जमा नहीं किया गया है और अब फि र से संशोधित दरों का गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जिसके लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पुराना शुल्क भी इन्हीं दरों पर लिए जाने को लेकर आज पालिका के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई है जिस पर विचार विमर्श कर पालिका द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क में पूर्व में काफ ी बढोत्तरी हुई थी और अब उनमें संशोधन हो चुका है। वर्ष 2025- 26 का लाइसेंस शुल्क नई दरों पर लिया जा रहा है जिस पर होटल एसोसिएशन की सहमति है, साथ ही विगत वर्षों का जो शुल्क लिया जाना है उस संबंध में शीघ्र ही एक सप्ताह के भीतर इसका निस्तारण कर लिया जाएगा। बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेशन के संबंध में भी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी समस्या लेकर आए थे जिस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार शीघ्र ही डस्टबिन पालिका के पास आने वाले हैं वह भी वितरित किए जाएंगे और होटल एसोसिएशन से आग्रह किया गया है कि वह थ्री बिन योजना के तहत कूड़े का सेग्रीगेशन करके देंगे जिस पर उन्होंने सहमति जताई है। इस दौरान होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह तथा उपसचिव रमनजीत सिंह तथा गीता पांडे भी मौजूद रही।




















