March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1002752057
012 013
111 222 333

दुर्भाग्यवश कुछ लोग मार्ग बंद होने के बावजूद कंक्रीट की नई सतह पर बाइक वाहन चलाने से

गहरी लीक बन रही हैं और सड़क की गुणवत्ता हो रही प्रभावित

सड़क आपकी है इसे मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी

नैनीताल सरोवर नगरी में लोक निर्माण विभाग द्वारा रैम्जे होस्पिटल से भोटिया बैंड तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण यह मार्ग अस्थायी रूप से बंद है। दुर्भाग्यवश, कुछ लोग मार्ग बंद होने के बावजूद कंक्रीट की नई सतह पर बाइक/वाहन चला रहे हैं, जिससे कंक्रीट में गहरी लीक बन रही हैं और सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से निवेदन किया है कि यह मार्ग उनके लिए ही बन रहा है समझें कि कंक्रीट सड़क को पूरी तरह मजबूत होने (सेट होने) में कम से कम 14 दिन का समय लगता है। इस अवधि में यदि वाहन चलाए गए, तो सड़क जल्दी खराब हो जाएगी और उसका नुकसान हम सभी को होगा। अतः आप सभी स्थानीय नागरिकों से विनम्र लेकिन सशक्त अनुरोध है कि इस मार्ग को पूरी तरह बंद रखने में सहयोग करें एवं दूसरों को भी वाहन न चलाने के लिए समझाएँ
आपका थोड़ा सा सहयोग हमें टिकाऊ, सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता की सड़क देने में मदद करेगा। सड़क आपकी है इसे मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *