खुर्पाताल वन बीट के तहत खमारी व बजून से पकड़े कटखने बंदर

नैनीताल। सरोवर नगरी वन प्रभाग के तहत मनोरा वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने खुर्पाताल अनुभाग अंतर्गत खमारी तथा बजून क्षेत्र में कटखने तथा फ सलों को नुकसान पहुंचाने वाले दो दर्जन से अधिक बंदरों को पकडक़र रेस्कयू सेंटर रानीबाग भेजा गया।
वन विभाग के मुताबिक ग्रामीणों की गुजारिश पर वन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया। बंदरों को पकडऩे वाली टीम में वन दरोगा रणजीत सिंह थापा, वन आरक्षी शिव सिंह, बीट वाचर आनंद सिंह नेगी तथा नीरज जोशी आदि शामिल रहे।




















