सेना में नायक के पद से सेवानिवृत गोपाल भट्ट ने
एसडीएम को ज्ञापन देकर
कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन की नापजोख करने का लगाया आरोप
नैनीताल। भारतीय सेना में नायक के पद से सेवानिवृत नैनीताल जिले के रामगढ़ विकास खंड के ग्राम हरतोला पट्टी देवदारू निवासी गोपाल भटट् ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कुछ लोगों की ओर से उनकी जमीन की नापजोख करने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में कहा है कि उनके आवेदन के बगैर किसी को भूमि की नापजोख की अनुमति न दी जाए। कहा है कि वह गांव में पुश्तैनी काश्तकार हैं। खेती के माध्यम से परिवार की आजीविका चला रहे हैं। वह अपने हक हकूक के हिस्से में खेतीबाड़ी कर रहे हैं। इससे उनकी खेतों की स्थिति ठीक है जबकि समीप के अन्य खेत बंजर हैं। आरोप है कि अब उनके पिता के भाईयों के परिजन बंजर खेतों की बजाए उनके खेतों की नापजोख करवा रहे हैं। जबकि यहां उनका न कोई आवास है न गौशाला और न हीं कोई आवाजाही। प्रार्थी के प्रार्थना पत्र के बगैर बीते दिनों उनकी जमीन की नापजोख की गई। ज्ञापन में बिना उनके प्रार्थना पत्र तथा बिना उन्हें सूचना दिए जमीन पर नापजोख की अनुमति न देने की मांग की है।




















