February 5, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राजेश पांडे ने पुलिस कप्तान डा.मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन देकर

0
012 013
111 222 333

बिल्डरों से उनकी व परिवार की सुरक्षा की मांग की

नैनीताल। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक के ग्राम हरतोला निवासी राजेश पांडे ने जिले के पुलिस कप्तान डा.मंजू नाथ टीसी को ज्ञापन देकर बिल्डरों से उनकी व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
ज्ञापन में कहा है कि गांव की तोक सतपुरी पटटी देवदार में उनके पिता आनंद बल्लभ तथा ताऊ धर्मानंद व चाचा तारा दत्त के नाम पर पुश्तैनी भूमिधरी जमीन है। वह इस भूमि पर काबिज काश्तकार कर रहे हैं। इसी भूमि पर उनका आवासीय भवन तथा गौशाला आदि भी है। इसी जमीन पर खेती उनके परिवार के भरण पोषण का सहारा है। कहा है कि उनकी जमीन से लगी दूसरे भूखंड को किसी बाहरी व्यक्ति ने खरीद लिया है। उनकी जमीन पर पहुंचने के लिए पृथक से कोई रास्ता नहीं है। बीते दिनों बिल्डर व उसके साथी उसके परिजनों को धमकाने पहुंचे थे। उनका कहना था कि वह चार नाली भूमि पर कबजा छोड़ दें, कयोंकि इससे लगी जमीन किसी ने खरीद ली है। राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे लोग एक सप्ताह में कबजा छोडऩे की चेतावनी देकर गए हैं। राजेश ने एसएसपी से थानाध्यक्ष भवाली को निर्देशित कर उनकी व परिवार की जानोमाल की सुरक्षा समेत न्याय की मांग की है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *