जमीयत उलेमा ए हिन्द की नैनीताल शाखा ने
40 निर्धन गरीब जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल


नैनीताल। सरोवर नगरी में कड़ाके की सर्दी में लोगों का जीना दुबर कर रखा है और सुबह शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जमीयत उलेमा ए हिन्द नैनीताल शाखा द्वारा व्यापार मंडल मल्लीताल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में शहर की प्रसिद्ध जामा मस्जिद में जरूरतमंदो को रजाइयां वितरित की गई। ताकि ठंड के मौसम में असहाय लोगों को ठंड से राहत मिल सके। जमीयत के नगर अध्यक्ष मुफ्ती अजमल ने बताया कि कमेटी द्वारा देश भर में विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते है जिसमें गरीब तबके के लोगों को राहत सामग्री देने के साथ ही बेटियों की शादी ब्याह के लिए मदद की जाती है। इसी कड़ी में आज नैनीताल इकाई द्वारा 40 निर्धन लोगों को रज़ाई वितरित की गई है। उन्होंने कहा युवाओं मे बढ़ती नशे की लत को देखते हुए कमेटी द्वारा घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके। इस मौके पर
अध्यक्ष जामा मस्जिद के पेश इमाम व मुफ़्ती अजमल क़ासमी सचिव फौजान उल हक़, व्यापार मंडल अध्यक्ष मल्लीताल किशन सिंह नेगी, रईस खान, नासिर खान, कलीम भाई, दानिश भाई, शमीम अहमद, अबरार खान, राजेश वर्मा भारती कैड़ा आदि मौजूद थे।




















