स्वामी विवेकानंद जी की 164 वीं जयंती पर
नैनीताल में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का हुआ भव्य आयोजन



नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करना रहा।
इस अवसर पर नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श सरिता आर्या जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया और छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
युवा संकल्प मैराथन
मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मीनाक्षी फर्त्याल ने द्वितीय स्थान आरती, तृतीय स्थान खुशबू ने प्राप्त किया। इसके अलावा बालक वर्ग में प्रथम स्थान कृष्णा द्वितीय स्थान प्रवीण तृतीय स्थान पवन ने प्राप्त किया। सबजूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आरोही द्वितीय स्थान वैष्णवी तृतीय स्थान यातियाशी ने प्राप्त किया। सबजूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशु पांडे द्वितीय स्थान दीक्षित पंत तृतीय स्थान सौरव ने प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित यह आयोजन युवाओं को स्वदेशी, सेवा और संकल्प के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देता है। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति मजबूत बनाता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, मोहित लाल साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मोहित रौतेला, भारत सिंह मेहरा, संतोष कुमार, विक्रम राठौर सहित युवा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता युवराज करायत, राहुल कुमार, रोहित भाटिया, पंकज भट्ट, प्रियांशु कुमार, आयुष भंडारी, पार्थ साह उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता जी एवं गोविन्द बोरा (गोपी सर) की विशेष रूप से सहभागिताⁿ रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशु उपाध्याय (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा नैनीताल) एवं रितुल कुमार (मंडल महामंत्री) की अहम भूमिका रही।




















