प्रांतीय उद्योग तल्लीताल व्यापार मंडल सदस्यता कम होने से
कुछ दावेदारों का गणित गड़बड़ा बड़ी चिंता

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई द्वारा चुनाव संयोजक आंचल पंत को बनाया गया है। उनके द्वारा व्यापारियों का सदस्यता अभियान एक जनवरी से प्रारंभ कर अंतिम तिथि 11 जनवरी तक किया गया। आपको बता दें की सदस्यता अभियान में कुल 230 दुकानदारों का पंजीकरण कर सदस्य बनाया गया है। बता दे पिछले व्यापार मंडल के चुनाव में लगभग 410 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार सदस्यता अभियान में दुकानदारों के अभिलेखों की फोटोकॉपी देना अनिवार्य था। और इस साक्षी के आधार पर सदस्यता की जा रही थी बता दे
सदस्यता के लिए प्रांतीय स्तर पर बनाए गए संगठनातक नियमों पर सख्ती से अमल के चलते कई दावेदार चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं तो कई बगले झांक रहे हैं। क्योंकि बिना दस्तावेज दिए किसी सदस्य नहीं बनाया गया है। बता दें कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के दिशानिर्देशों पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व महासचिव हर्षवर्धन पांडे ने सदस्यता अभियान प्रभारी को सदस्यता की जिम्मेदारी सौंपकर चुनाव का ऐलान कर दिया। और सदस्यता अभियान का समय भी पूर्ण हो चुका है। जल्दी ही चुनाव संयोजक द्वारा मीटिंग कर आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी कि आगे पंजीकरण करने की तिथि बढ़ेगी या नहीं क्योंकि व्यापार मंडल ग्रुप में कुछ व्यापारियों द्वारा सदस्यता करने के लिए समय बढ़ाने की मांग की गई है उसको देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सदस्यता करवाने की तिथि बढ़ाई जा सकती है। सदस्यता के लिए जीएसटी पंजीकरण, फूड सेफ्टी लाइसेंस, उद्यम आधार, श्रम विभाग पंजीकरण, फर्म का बिजली का व्यावसायिक बिल, किराया अनुबंध, फर्म के चालू खाते के आधार पर सदस्यता की गई है। चुनाव प्रभारी आंचल पंत ने सहयोगी टीम ने बताया एक जनवरी से 11 जनवरी नव ज्योति क्लब प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाना गया है। जिसमें अंतिम दिन तक 230 पंजीकरण हुए। और जिन व्यापारियों द्वारा दस्तावेज नहीं दिए गए हैं उनको सदस्य नहीं बनाया गया है। जिस कारण अतिक्रमण कर अवैध रूप से काबिज सदस्यता से बाहर हो गए। इनमें से कुछ पूर्व के पदाधिकारी रहे तथा वर्तमान में दोवेदारी करने वाले लोग भी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। और कुछ प्रत्याशियों की उम्मीद भी टूट गई है। इस बार के चुनाव साफ सुथरा और निष्पक्ष होने वाले हैं क्योंकि जुगाड़ की प्रक्रिया समाप्त हो गई है ऐसा भी सुनने में आया है पिछले चुनाव में एक दुकानदार द्वारा अलग-अलग अपने रजिस्ट्रेशन दिखाकर छह छह सदस्य बनाए गए थे। इस बार ऐसे दुकानदारों की दाल गलने वाली नहीं है। और उन दावेदारों का गणित भी गड़बड़ा गया है। सदस्यता अभियान टीम में वासु साह, प्रतीक साह, आयुष भंडारी, हरीश छावड़ा, घनश्याम बेलवाल, पार्थ साह शामिल हैं।




















