सरोवर नगरी का प्रतिष्ठित श्री मां पाषाण देवी मंदिर का
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 19 जनवरी से होगा प्रारंभ
21 जनवरी को होगा समापन



नैनीताल। सरोवर नगरी के ठंड़ी सडक़ स्थित प्रसिद्ध श्री मां पाषाण देवी मंदिर में 19 जनवरी (सोमवार) से तीन दिनी 21 दिसंबर तक वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव की कामयाबी के लिए इन दिनों मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट के मुताबिक 19 जनवरी (सोमवार ) को सुबह 8 बजे से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन के साथ ही रुद्री पाठ होगा जबकि अपराह्न एक बजे से सुंदरकांड के बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा जबकि सांय 7 बजे श्री मां पाषाण देवी की विशेष पंच आरती होगी। इसी तरह 20 जनवरी (मंगलवार) को सुबह 7 बजे श्री गणेश पूजन के साथ ही पंचागी कर्म,श्री राम चंद्र जी का परिवार पूजन व अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी जबकि शाम को 7 बजे से पंच आरती के बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा।
इसी तरह अंतिम दिन यानी 21 जनवरी (बुधवार) को सुबह पूजन के बाद अखंड़ रामायण पाठ की समाप्ति के बाद हवन व पूर्णाहुति के बाद अपराह्न एक बजे से कन्या पूजन के बाद अपराह्न 2 बजे से श्री मां का समिष्ठ भंडारा शुरु होगा जो देर शाम तक चलेगा। उन्होंने सभी भकतजनों से तीन दिनी वार्षिकोत्सव समारोह में प्राथमिकता से भागीदारी का आह्वान किया है। भट्ट ने कहा कि वार्षिकोत्सव से संबंधित कोई जानकारी लेनी हो तो भकतजन उनके मोबाइल नंबर 9897912507 पर संपर्क कर सकते हैं।




















