उच्च शिक्षा उप निदेशक प्रो हरीश नयाल को मातृ शोक
शिक्षक संघ कूटा ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। सरोवर नगरी में उच्च शिक्षा उप निदेशक प्रो हरीश नयाल की माताजी ऊषा नयाल 86 का हल्द्वानी में निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार हल्द्वानी रानीबाग में किया गया । उनके दूसरे पुत्र एडवोकेट है । पूर्व में नैनीताल आनंद निवास निवासी ऊषा नयाल वर्तमान में आनंदी पुरम नवाबी रोड हल्द्वानी में अपने आवास में रह रही थी । उनकी निधन पर कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है । जुटा की ओर से प्रो ललित तिवारी, प्रो नीलू लोध याल ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती , डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार ने दुख व्यक्त किया है।




















