प्रतिष्ठित मनु महारानी होटल के पूर्व मैनेजर पवन के निधन पर शहर में शोक की लहर

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित मनु महारानी होटल के पूर्व मैनेजर पवन उपाध्याय (66) का निधन हो गया है। बता दें पवन कोमल स्वभाव और मिलनसार थे वह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्रीयो को रोता बिलखता छोड़ गए।
जानकारी के अनुसार मंगलवार आज प्रातः परिवार के लोगों द्वारा जब उनके उन्हें उठाया तो वह अचेत अवस्था में मिले। तत्काल परिवार के लोग उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।




















