ओखलकांडा में लगे बहुउद्देशीय शिविर मे 475 लोगों को मिला सीधा लाभ

नैनीताल । नैनीताल जिले के विकासखंड कार्यालय ओखलकांडा में सोमवार को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। दिनभर चले शिविर का ४७५ लोगों ने लाभ उठाया।
बता दें शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ ही उनकी समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा मौके पर विभागीय स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। मुखय रूप से शिविर में पेयजल समेत आदमखोर तेंदुए से निजात दिलाए जाने तथा जल जीवन मिशन, सडक़, शिक्षा व स्वास्थ्य एवं कूड़े के निस्तारण से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से रखा। शिविर में जिलाधिकारी ने कहा कि मुखयमंत्री की मंशा के अनुरूप सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे इसी उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन आज उनके द्वार पहुँचा है।शिविर में क्षेत्र में विभिन्न पशु चिकित्सा केन्द्रों में पशु चिकित्सक व पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती किए जानेए पशु चिकित्सा केन्द्रों के भवन की मरममत किए जाने के अतिरिक्त मृत पालतू पशुओं का बीमा का लाभ न मिलने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में संचालित ग्रामय विकास विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का व्हाट्सएप समूह बनाकर सरकार की जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, दायित्वधारी शांति मेहरा तथा बलॉक प्रमुख के डी रुबाली,सदस्य जिला पंचायत डिगर सिंह मेवाड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेन्द्र नगदली, कनिष्ठ उप प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल, उप जिलाधिकारी अंशुल भट्ट समेत एपीडी चंद्रा फ त्र्याल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट तथा खंड विकास अधिकारी देशराज सिंग सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,क्षेत्रीय जनता तथा विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




















