उत्तराखंड महिला मंच ने विधायक सरिता को सौपा ज्ञापन

नैनीताल । उत्तराखंड महिला मंच नैनीताल के सदस्यों द्वारा स्थानीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या को अंकिता भंडारी के केस के संबंध में सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में महिला मंच ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। पूर्व में उतराखंड महिला मंच की फैट फ ाईंडिंग रिपोर्ट स्पष्ट रूप से तथ्यों को तोडऩे मरोडऩे और तथ्य छिपाने और वीआईपी का नाम न उजागर करने पर पूरे तंत्र को शक के दायरे में होने की ओर इशारा करती है। अब उर्मिला सनावर के बयानों में दुष्यंत गौतम का नाम स्पष्ट रूप से आने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इसलिए सीबीआई जांच आवश्यक है।स्थानीय विधायक को ज्ञापन देने वालों में डा. शीला रजवार, पार्वती मेहरा, चंपा उपाध्याय, माया चिलवाल तथा गायत्री व भावना आदि मौजूद रही।




















