March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच करने को लेकर

0
1002645339
012 013
111 222 333

नेता प्रतिपक्ष यशपाल के साथ क्षेत्र वासियों ने भारी हुंकार

प्रदर्शन कर की मांग जांच के साथ गिरफ्तारी की मांग

नैनीताल गदरपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच करने को लेकर गदरपुर क्षेत्र वासियों ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन कर तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी केवल एक परिवार का निजी दुख नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की आत्मा, बेटियों की सुरक्षा और हमारी न्याय व्यवस्था पर लगा एक गहरा सवाल है।
जब महीनों बाद भी पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में है और सच तक पहुँचने की राह बार-बार रोकी जा रही है, तब प्रदेश सरकार की चुप्पी और टालमटोल वाला रवैया असहनीय हो जाता है।
न्याय तभी सार्थक होगा जब इस जघन्य अपराध की स्वतंत्र, निष्पक्ष सीबीआई जांच हो और अपराधी चाहे कितने ही रसूख़दार क्यों न हों, उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम सज़ा मिले। इसी संकल्प और उत्तराखंड की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए आज गदरपुर तहसील के बाहर जुलूस एवं धरना-प्रदर्शन कर सरकार की जवाबदेही तय करने का स्पष्ट संदेश दिया गया। यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि सच, इंसाफ़ और भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा का संघर्ष है नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने कहा यह आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिल जाता।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *