डीएसबी परिसर अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र का
विभागाध्यक्ष डॉ पूनम बिष्ट के बनने पर
शिक्षक संघ कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविधालय के डीएसबी परिसर अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र का विभागाध्यक्ष डॉ पूनम बिष्ट के बनने पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कूटा ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर अभिनंदन किया। और बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें प्रो गिरीश रंजन तिवारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद डॉ पूनम को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,चीफ प्रॉक्टर प्रो हरीश बिष्ट ,प्रॉफ मनोज आर्य ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




















