March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सरोवर नगरी में न्यू ईयर के स्वागत पर पर्यटको की आमद कम होने और

0
1002630469
012 013
111 222 333

गिरते पर्यटन को लेकर व्यापारियों में चिंता

मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा समीक्षा करना जरूरी

नैनीताल। सरोवर नगरी के गिरते पर्यटन को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ने लगी है। मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक व अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा नववर्ष के आगमन पर पर्यटकों की हर साल गिरती आमद चिंता का विषय पर प्रदेश स्तर पर गहन समीक्षा नहीं हुई तो संकट गहराएगा व्यवसायियों के परिवार और बच्चों के लिए भविष्य में आर्थिक संकट स्वाभाविक इन हालातों के सुधार के लिए एक मजबूत और बुलंद आवाज उठाना जरूरी हो गया है। उन्होंने सभी देशवासियों को नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा
मैं किसी पारिवारिक कारणों से आपके संपर्क में कुछ समय से कम रहा हूँ हालाकि आप सभी को इन कारणों की जानकारी भी रही होगी और आपका साथ और मुझे व्यक्तिगत मसलों से उबरने के लिए समय देने और समझने के लिए आप सभी का में धन्यवाद भी करता हूँ। उन्होंने कहा जो आपका दर्द है वही मेरा है मैं जब कभी नैनीताल के व्यवसायियों का दर्द देखता हूँ अपने को रोक पाना कठिन होता है। इस नव वर्ष भी यही हुआ एक बार पुनः पर्यटन व्यवसाय बीतें वर्षों की भांति पर्यटकों को 100 से 150 किलोमीटर पहले से रोकने डाइवर्ट करने और अवरोध उत्पन्न करने और पुलिस की इन सवालों की सफ़ाइयों के बीच पर्यटन व्यापार बलि चड़ गया।

चिंता के विषय मूल रूप से दो दिन के व्यापार से ज़्यादा साल दर साल बार बार ये होना और आगे भविष्य में क्या इस प्रकार से होता आयेगा या प्रशासन और पुलिस का रवैया पर्यटक को भगाओ से वाक़ई में पर्यटकों के स्वागत करने में तब्दील कभी हो पाएगा। यह एहसास बेहद जरूरी है की नववर्ष के इस पाँच से साथ दिन के व्यवसाय से सभी का आने वाले दो से तीन माह का आर्थिक हिसाब किताब चलता है। और इस साल के अंतिम व्यवसाय के आयाम को चोट पहुंचाना नैनीताल ने व्यवसायियों की रोज़ी पर सीधा आघात ही नहीं बल्कि परिवारों को आर्थिक संकट और मानसिक तनाव में डालने वाला प्रकरण है। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा पाँच सात दिन पहले प्रशासनिक मीटिंग्स करना और मीटिंग में बीते वर्षों से बिना कुछ सीखे बीते ही वर्षों की भाती वही रवैया और वो ही नाकाम रूट प्लान डायवर्सन इत्यादि अपनाना साथ ही संगठन प्रतिनिधियों के सुझावों को अनसुना करना और यह कह देना के बीते वर्षों में भी ऐसा होता आया है एक ग़लत नियम जैसा बन गया है जिसे बदलना होगा। अत्यधिक वायरल वीडियो में बार बार चेतावनियां देना भी पर्यटक को नैनीताल आने का मन में अवरोध पैदा करता हैं। बता दे पर्यटक की नैनीताल के प्रति छवि पहले से ही पार्किंग इत्यादि को ले कर बेहद धूमिल हो चुकी है। हम नैनीताल में बीते दस सालों में केवल इस समस्या के समाधान की बात ही कर रहे हैं पर कार्य इस तरफ़ शून्य है। पहले नैनीताल में होने वाले बंगाली सीजन और गुजराती सीजन तो केवल नाम मात्र के लिए रह गए है। हम नैनीताल की लोकप्रियता को देश विदेश में होने की बात करते हैं लेकिन हालत ये है की उत्तर भारत के लिए नैनीताल जो से सरल डेस्टिनेशन है वे भी अब आने से कतराने लागे है। ना हमने रेल यात्रा ना हवाई यात्रा पर कोई सीरियस ध्यान दिया है। वंदे भारत या पंतनगर हवाई अड्डे का नवीनीकरण केवल बातों की बलि चड़ गया है। जो रहा सहा पर्यटक कैची धाम की बड़ती लोकप्रियता से थोड़ा बहुत नैनीताल आ जाता है उसे भी अब इसी प्रकार की नकारात्मक व्यवस्थाऔ की बलि चढ़ाया जा रहा है। कैची धाम की पार्किंग में लंबे समय से कार्य और अभी जैसे हालात है आगे भी कुछ वर्ष पूरा होता नहीं दिखता। वहाँ भी इस कमी से ट्रैफिक रोकना शटल इत्यादि श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन गया है। इन और ऐसी अनेकों और सीरियस दिक्कतों को अगर प्रदेश स्तर से एक नैनीताल के लिए एक पर्यटन सेंट्रिक पालिसी के तहत जल्द नहीं सुलझाया गया तो वो दिन दूर नहीं नैनीताल पर्यटन के लिए पर्यटकों के नक्शे से ही कहीं लुप्त हो जाएगा। पुनीत टंडन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा चिंता का विषय यह है नैनीताल पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के लिए उनके परिवारों और बच्चों के भविष्य के लिए बहुत बड़ा सवाल है की क्या आने वाले समय में इसमें कुछ सुधार होगा और अगर नहीं तो हम सभी को एकजुटता से मिलकर इस पर मजबूत और बुलंद आवाज उठाना आवश्यक है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *