नवीन पांडे अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के बने नैनीताल जिलाध्यक्ष

नैनीताल । अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा नैनीताल निवासी शिक्षक और प्रखयात उदघोषक नवीन पाण्डे को नैनीताल जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
पूर्व निदेशक संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड और अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद भारद्वाज ने बताया कि नवीन पाण्डे को शिक्षा विभाग में पिछले ३० वर्षों की अद्वितीय सेवा के साथ साथ हिन्दी के प्रचार और प्रसार के लिए की गई सेवाओं के फलस्वरूप इस पद पर नियुक्ति की गई है। भारद्वाज ने यह भी बताया कि नवीन पाण्डे शिक्षा विभाग में व्यायाम शिक्षक के रूप में कई खिलाडिय़ों को जनपद स्तर,राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवा चुके हैं । इसके अलावा नवीन उत्तराखंड में एक प्रोफ ेशनल एंकर के रूप में जाने जाते हैं जो उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और एनसीआर में कई बड़े इवेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एंकरिंग पिछले २५ वर्षों से कर रहे हैं। पिछले वर्ष उत्तराखंड में आयोजित ३८वीं राष्ट्रीय खेलों में भी नवीन एंकरिंग कर चुके हैं । वर्ष २०१२ में नवीन को शिक्षा विभाग का ऑफिशियल उद्घोषक भी नियुक्त किया गया था।
पाण्डे की अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर विधायक सरिता आर्या,पालिकाध्यक्ष डा0. सरस्वती खेतवाल भीमताल विकास खंड के बलॉक प्रमुख डा.0हरीश सिंह बिष्ट, मुखय शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल तथा खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान ग्रोवर सहित युवा भाजपा नेता व कुविवि के डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह पडियार समेत दयाकिशन पोखरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।




















