March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नगर पालिका वार्ड शेर का डांडा सभासद अंकित चंद्रा ने

0
1002610691
012 013
111 222 333

पानी की समस्या को लेकर ई ई जल संस्थान को ज्ञापन सोपा

चेतावनी: पानी की समस्या का नहीं हुआ समाधान तो क्षेत्र के लोग करेंगे धरना प्रदर्शन

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका वार्ड संख्या 2 शेर का डांडा के सभासद अंकित चंद्र ने वार्ड मे पेयजल सुविधा दुरुस्त किये जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता जल संस्थान को ज्ञापन देकर अवगत कराया की शेर का डांड वार्ड नं0 02 के विभिन्न क्षेत्रों यथा, मंगावाली, राजमहल कम्पाउण्ड तथा राजपुरा में पेयजल लाईनों में फोर्स कम होने व पानी आने की समय सीमा कम होने से जनता को पानी की समस्या हो रही है। और लोग काफी परेशान है। उन्होंने अवगत कराया इस संबंध में पूर्व में दूरभाष के माध्यम से भी कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, किन्तु अत्यन्त खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है क्षेत्र की समस्या को देखते हुए तत्काल निदान करने को लेकर ज्ञापन दिया है। सभासद अंकित चंद्र ने संबंधित अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा जनहित में संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर समधान करने का कष्ट करें। अन्यथा क्षेत्रीय जनता के धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *