कचहरी रोड पर एकमात्र शौचालय पर
पालिका अध्यक्ष ने लगवाया ताला व्यापारियों में रोष

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार से कलक्ट्रेट पैदल मार्ग रैमजे रोड पर नगर पालिका का शौैचालय कई साल पुराना है। जिसे पीछे 15 दिन पूर्व पालिका अध्यक्ष के निर्देशन पर ताला लगा दिया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह ने शौचालय में ताला लगाने की निंदा करते हुए कहां शौचालय की सफाई व्यवस्था करने की जिम्मेदारी पालिका की है और उन्होंने पालिका अध्यक्ष से व्यवस्था ठीक कर शौचालय को तत्काल खुलवाने का निवेदन किया है। बता दें ताला लगने से बाजार के व्यापारियों और कलेक्ट न्यायालय जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें बस स्टैंड से लेकर कचहरी तक व्यापारियों और राहगीरो के लिए यह अकेला शौचालय है। जिसे बंद करने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है पालिका द्वारा अगर उसकी सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त कर नहीं खोला गया तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका की होगी। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल चुनाव भी प्रस्तावित हैं। वह चुनाव के दावेदारों से सबसे पहले इस समस्या का हल करने की अपील कर रहे हैं । पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल का कहना है शौचालय में गंदगी लोग अत्यधिक कर रहे हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध हो रही है। इस कारण उसे बंद कराया है लोगों का कहना है जब सफाई व्यवस्था पालिका द्वारा नियम से नहीं कराएगी तो दुर्गंध तो आनी है यह जिम्मेदारी पालिका की है सुबह दोपहर शाम लगातार सफाई हो तो दुर्गंध क्यों आएगी। फिलहाल लोगों ने जल्द से जल्द पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि शौचालय की सफाई व्यवस्था दूरस्थ करते हुए खुलवाया जाए नहीं तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। शौचालय खुलवाने के लिए निवेदन करने वालों में
व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर, संजय चौधरी, गोपाल दा, शाहरूख, गजेंद्र बोरा, वसीम सलमानी, धर्मा पालीवाल, फैज अहमद, लोकेश पांडे, विजय चौधरी आदि ने तत्काल शौचालय खोलने की मांग की है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि इसका निरीक्षण कर व्यापारी व पालिका स्तर पर वार्ता कर व्यवस्था सुधार की पहल की जाएगी।




















