अयार पाटा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों मैं पानी की किल्लत से परेशान
सभासद मनोज शाह जगाती पंप हाउस में बैठे धरने पर कल भी रहेगा जारी

नैनीताल। सरोवर नगरी के अयार पाटा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों/मोहलो में लगातार पानी की किल्लत के चलते वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती जल संस्थान कार्यालय पंप हाउस मल्लीताल में धरना प्रदर्शन कर तत्काल पानी की समस्या से निजात लाने की मांग की है। उनके अनुसार लगातार शिकायत सम्बन्धित जेई से करते आ रहा हूँ जिसमे सम्बन्धित जेई मोहदय ने आज शनिवार सभी जगह आज शाम 5 बजे पानी सुचारू की बात कही थी परंतु ना तो पानी आया ना संतोष जनक जवाब नहीं आने पर सभासद जगाती ने शाम 6 बजे से जलस्थान पम्प हाउस के आगे धरना दियाहै
ओर सम्बंधित जेई पहले जलस्थान के पम्प हाउस में बैठे थे जैसे ही मेने धरना दिया वो उठ कर भाग खड़े हुवे,,,
जनता प्यासी है इधर उधर से पानी ढोने को मजबूर है और अधिकारी मजे से हीटर सेक रहे है जो बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। सभासद मनोज ने कहा रविवार
कल ये धरना 12 बजे से 5 बजे तक दिया जाएगा।




















