मल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव को लेकर
अमित लाल साह को सदस्यता अभियान समिति का प्रभारी बनाया गया



नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा सभागार में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे द्वारा गुरुवार को मल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के सम्बंध में व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की और सर्वसम्मति से अमित लाल साह को सदस्यता अभियान समिति का प्रभारी बनाया गया है। बता दें व्यापार मंडल मल्लीताल को लेकर सरगमिया शुरू हो गई है। और बैठक में चुनाव के लिये एक कार्य समिति का गठन किया गया और सर्वसम्मति से अमित लाल शाह प्रभारी बनाया गया। अब श्री शाह द्वारा अपनी एक कार्य समिति बनाई जाएगी। और इसी कमेटी के द्वारा सदस्यता अभियान और चुनाव कराए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान कार्यकारिणी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेगी। बता दे जिला कमेटी द्वारा पूर्व में ही l तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव हेतु आँचल पन्त को सदस्यता अभियान समिति का प्रभारी बनाया गया है। और प्रभारी आंचल पंत द्वारा भी वर्तमान कमेटी और व्यापारियों के साथ चुनाव को लेकर बैठक कर ली गई है इस मौके पर बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन, सरदार जीत सिंह आनन्द, मल्लीताल व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, रईस अहमद, भारती कैड़ा, पप्पन जोशी, श्री जाटव, आदि मौजूद थे।




















