March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1002575114
012 013
111 222 333

राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में हुआ

नैनीताल। नया पंचायत थपलिया मेहरा गांव में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि क्रीड़ा प्रतियोगिता (खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि हेमा दुम्का वार्ड मेंबर नगर पालिका भीमताल , दुर्गा दत्त पलड़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़की , जानकी देवी ग्राम प्रधान जंगलिया गांव और व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दुम्का व संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल, व स्वरूप कोहली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक बालिका और अंडर 17 -19 बालक- बालिका कबड्डी ,खो खो, एथलेटिक्स, और मुर्गा झपट की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कबड्डी मे अण्डर 14 में राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल के छात्र प्रथम जंगलियागांव के द्वितीय स्थान पर रहे।
कबड्डी 19 में बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल प्रथम राजकीय इंटर कॉलेज जंगलियागांव द्वितीय रहे । 800 और 3000 मीटर रेस में हिमांशु आर्य व 1500 मीटर दौड़ में जितेंद्र दुम्का प्रथम और अंडर 14 वर्ग लम्बी कूद में तरुण दिवाकर प्रथम लक्ष्य द्वितीय बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में जानकी प्रथम जिया द्वितीय और सरिता तृतीय,60 मीटर बालिका दौड़ में नीम प्रथम रही ।
प्रतियोगिता सम्पन्न करने में राजेंद्र भंडारी, सुरेश सुयाल वंशीधर कांडपाल, सजंय सनवाल , प्रदीप कुमार जोशी, सुन्दर सिंह, डी आर कोहली, मो . शाकिर, राकेश वर्मा, हयात सिंह रौतेला,विनोद पन्त भानु रैक्वाल, कला पन्त, निर्मला वर्मा, कैलाश आगरकोटी आदि ने सहयोग किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *