सरोवर नगरी में सुचारू यातायात चलाने को लेकर कोतवाल पंत ने चलाया चेकिंग अभियान

नैनीताल । नगर की यातायात व्यवस्था को चॉक चौबंद बनाए जाने के विशेष मकसद से कोतवाल मल्लीताल महेश चंद्र पंत के नेतृत्व मे विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान सडक़ पर निर्माण कार्य सामग्री रख कर अनावश्यक अवरोध उत्पन्न करने पर मल्लीताल पुलिस ने ४ ठेकेदारों/ भवन स्वामियों के पुलिस एकट के अंतर्गत ४० हजार रुपएं के चालान किए। इसके साथ ही सडक़ किनारे अनावश्यक खड़े १३ वाहनों का भी चालान किया साथ ही ३ लोगों के विरुद्ध पुलिस एकट में कार्यवाही की गयी। कार्रवाई का नेतृत्व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने किया।




















