March 23, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने

0
1002532253
012 013
111 222 333

स्प्रिंगफील्ड कंपाउंड क्षेत्र मोहनको चौराहा से पोस्ट ऑफिस मल्लीताल मार्ग पर

विद्युत पोलों से झूलते एवं आपस में टकराते विद्युत तारों से उत्पन्न करंट का लिया संज्ञान

अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में जगह-जगह विद्युत के तारों का झुंड से आग लगने का संकट कई बार कई क्षेत्रों में देखा गया है इसके बावजूद भी विभाग में कोई संज्ञान नहीं लिया। सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने विद्युत पोलों से झूलते एवं आपस में टकराते विद्युत तारों से उत्पन्न करंट चिंगारी के कारण जान-माल के गंभीर खतरे के संबंध मे अधिशासी अभियंता
विद्युत विभाग को एसडीओ श्री पांडे के माध्यम से ज्ञापन सोप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया
स्प्रिंगफील्ड कंपाउंड क्षेत्र मोहनको चौराहा से पोस्ट ऑफिस मल्लीताल दोनों मार्गों पर अनेक स्थानों पर विद्युत पोलों से लगे विद्युत तार अत्यधिक नीचे लटके हुए हैं तथा हवा चलने पर/बंदर-लंगूरों की आवाजाही के कारण आपस में टकराते हुए झूलते रहते हैं। परिणामस्वरूप मुख्य मार्ग के ऊपर बार-बार चिंगारियाँ निकलती हैं, जिससे करंट फैलने, शॉर्ट-सर्किट एवं आग लगने जैसी गंभीर विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इन चिंगारियों के मार्ग पर गिरने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, स्थानीय व्यापारियों एवं आसपास के निवासियों में भय का वातावरण व्याप्त है। यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त होने के कारण किसी भी समय गंभीर दुर्घटना, जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान स्थिति विद्युत सुरक्षा मानकों के प्रतिकूल प्रतीत होती है। संध्या ने निवेदन करते हुए अनुरोध किया है जनहित को दृष्टिगत रखते हुए दोनों स्थानों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा झूलते, क्षतिग्रस्त एवं असुरक्षित विद्युत तारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप उचित ऊँचाई पर कसवाया जाए/री-रूट किया जाए अथवा आवश्यकता अनुसार प्रतिस्थापित किया जाए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक स्थायी सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।
साथ ही निवेदन है कि विद्युत वितरण खण्ड का दूरभाष क्रमांक 05942-235206 पर बार-बार संपर्क करने के बावजूद या तो फोन नहीं लगता अथवा कोई कॉल रिसीव नहीं करता, जिससे आम नागरिकों को आपात स्थिति में विभाग से संपर्क करने में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति भी जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है। कृपया इस अत्यंत गंभीर जनहित के विषय में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने की कृपा करें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *