एचजीएस स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भीमताल नैनीताल। एचजीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति कर वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, एसओएस संस्था के सीईओ सुमंता कर, सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया गया। खराब मौसम के कारण प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर विद्यालय परिवार को संबोधित किया। बता दें समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। और वहावाही लूटी।
इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की विशेष थीम दशावतार रही।विशिष्ठ अतिथि एवं पूर्व छात्र रमेश भट् पूर्वमीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार ने अपने सम्बोधन मे विद्यालय के किये जा रहे प्रयासों की प्रशसा कि और कहा कि विद्यालय निरन्तर उपलब्धियों को हासिल कर रहा है, प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर एसएचओ राजेश कुमार, मीनू धर, अनुसूया साह, छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी मौजूद थे।




















