पालिका कर्मचारियों का अवैध फड़ो पर चला डंडा
दो दर्जन से अधिक लोगों का किया सामान जप्त



नैनीताल। सरोवर नगरी मे पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के निर्देशन पर पालिका कर्मचारियों द्वारा मालरोड क्षेत्र में दुकान के बाहर/रोडो पर लगे अवैध फड़ो को हटाया गया एवं दो दर्जन से अधिक लोगों का सामान जप्त किया गया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वितीय दीपेंद्र बमोला, सफाई निरीक्षक अमित कुमार,कर एवं राजस्व निरीक्षक भारत प्रकाश, हिमांशु चंद्रा, राजकुमार, दिवाकर,सनी, कपिल, सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।




















