कुविवि के पूर्व साईंस डीन प्रो.तिवारी का हुआ निधन शोक की लहर

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कुमाऊं विश्वविधालय के पूर्व डीन साइंस तथा पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एच पी तिवारी (८८) के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है । प्रो. तिवारी का लखनऊ में निधन हुआ ।
प्रो.तिवारी के निधन पर एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी तथा महासचिव प्रो. ललित तिवारी सहित पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सी एस मथेला तथा कूटा परिवार ने दु:ख जताया है।




















