नैनीताल जिले के मोना गांव में लगा बहुउ्ददेशीय शिविर

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित जन जन की सरकार व जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत वीरवार को न्याय पंचायत सिरमोली (तहसील श्री कैंची धाम) के मोना में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोपाल गिरी द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनाए कुल २३ समस्याएं प्राप्त हुई जिसमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में मुखय रूप से पेयजल, सडक़, विद्युत, जल संस्थान तथा सिंचाई से संबंधित शिकायतें क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रमुखता से रखी गईं।बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने.अपने विभागीय स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख दीप कुमार, विधायक प्रतिनिधि रमेश सुयाल तथा नीरज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दलीप सिंह बोरा, खंड विकास अधिकारी शुभम अग्रवाल तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।




















