March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एसटीपी प्लांट का निर्माण निर्धारित समय पर हो पूरा करने के सांसद अजय भट्ट ने दिए निर्देश

0
1002475986
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पटवाडांगर क्षेत्र में एसटीपी प्लांट स्थापित करने के संबंध में अधिकारियों से संबंधित योजना की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की। श्री भट्ट ने कहा कि एसटीपी प्लांट का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा हो जाना चाहिए।

अधिकारियों ने अवगत कराया कि एडीबी वित्तपोषित नैनीताल शहर के सीवर परियोजना के अन्तर्गत रूसी गाँव में निर्माणाधीन एस०टी०पी० कार्यस्थल पर माह अगस्त 2023 में हुयी अत्यधिक वर्षा से अप्रत्याशित भूस्खलन के कारण कार्य बाधित है। जिसकी कुल लागत रू0-96.15 करोड़ है। जिसमें रू0-33.00 करोड की धनराशि (56 प्रतिशत) का कार्य पूर्ण हो चुका था।

जिसके क्रम में एस०टी०पी० के निर्माण हेतु जैव प्रौद्यौगिकी परिषद्, परिसर पटवाडांगर में चिन्हित की गयी भूमि की अनापत्ति आतिथि तक अप्राप्त है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन से प्राप्त निदेशों के अनुक्रम में चिन्हित भूमि का शासन द्वारा गठित समिति द्वारा पुर्नमूल्यांकन हेतु सयुंक्त स्थलीय निरीक्षण उपरान्त् भूमि आवंटन हेतु संस्तुति आख्या जिलाधिकारी, शासन को प्रेषित कर दी गयी है।

चूंकि उक्त परियोजना एडीबी वित्तपोशित ऋण के अन्तर्गत सम्पादित की जा रही है, जिसकी ऋण समाप्ति वर्ष 2028 है।इस सम्बन्ध में भूगर्भीय सम्परेक्षण हेतु आई०आई०टी० रुड़की के
साथ रू0-30 लाख का अनुबन्ध भी हो गया है।

श्री भट्ट ने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भी अवगत कराया गया है कि नैनीताल शहर की एडीबी द्वारा संचालित यह योजना सही समय पर पूरा होना बेहद आवश्यक है। उनके द्वारा सभी संबंधित विभागों को तय समय पर काम पूरा करने के लिए आपसी समन्वय और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *