March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

व्यापार मंडल तल्लीताल के चुनाव संपन्न कराने को लेकर

0
1002475357
012 013
111 222 333

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश चुनाव अधिकारी रवैल सिंह आनंद के निर्देशन

चुनाव प्रभारी आंचल पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक

युवा व्यापारी आयुष भंडारी बने
मीडिया एवं प्रेस प्रभारी

नैनीताल। सरोवर नगरी में व्यापार मंडल तल्लीताल के चुनाव को लेकर सरगर्मियां में शुरू हो गई हैं। गुरुवार को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु एक आवश्यक बैठक
मुख्य चुनाव प्रभारी अंचल पंत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान
प्रांतीय इकाई से प्रदेश चुनाव प्रभारी रवैल सिंह आनंद की मौजूदगी में कई निर्णय लिए गए। इस मौके पर बैठक में निवर्तमान व्यापार मंडल कार्यकारिणी सहित प्रांतीय एवं जिला इकाई के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से सदस्यता अभियान हेतु 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। और चर्चा की गई सदस्यता अभियान के अंतर्गत संगठन की नियमावली के अनुरूप सदस्यता शुल्क दस्तावेजों का प्रमाणीकरण सदस्य अभियान की अवधि ,आपत्ति एवं निराकरण की अवधि,अंतिम सूची का प्रकाशन,आदि कुछ प्रमुख विषयों पर गहन विचार एवं मंथन हुआ। प्रांतीय अधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव प्रभारी द्वारा दो सह प्रभारी एवं मीडिया – प्रेस प्रभारी की नियुक्ति हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान आयुष भंडारी को मीडिया एवं प्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया एवं शेष समिति का गठन में शीघ्र कर दिया जाएगा।
समिति द्वारा तल्लीताल के समस्त व्यापारी बंधुओं को यह बताया बताया गया कि सदस्यता अभियान 18 दिसंबर गुरुवार से शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश चुनाव प्रभारी रवैल सिंह आनंद द्वारा बैठक में आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए एवं उनके द्वारा निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा अपने कार्यकाल की समयावधि की समाप्ति के उपरांत स्वयं समिति भंग कर चुनाव की संस्तुति करने हेतु शीर्ष नेतृत्व से जो आग्रह किया,इस कार्य की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की,प्रांतीय चुनाव अधिकारी द्वारा कहा गया के ये उदाहरण हमारे तल्लीताल इकाई के लिए अत्यंत गर्व का विषय है ऐसे उदाहरण आज के समय में कम देखने को मिलते है। इस मौके पर बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मारुति नंदन शाह उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महामंत्री अमनदीप आनंद, उपसचिव जयंत उप्रेती, दिनेश कर्नाटक पप्पू, विजय कुमार, शफाक़त हुसैन, फैज सलमानी, सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *