हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार डी सी एस रावत ने जीत दर्ज की


नैनीताल। सरोवर नगरी में हाईकोर्ट बार एसोसियशन की नई कार्यकारिणी में डी सी एस रावत अध्यक्ष, सौरभ अधिकारी महासचिव, सुशील वशिष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना बिष्ट महिला उपाध्यक्ष चुनी गई। अध्यक्ष पद पर डी सी एस रावत ने एक बार पुनः एकतरफा जीत दर्ज की। बता दे महासचिव पद पर अक्षय लटवाल व सौरभ अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर रही। सौरभ ने जीत दर्ज की महिला उपाध्यक्ष पद मीना बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंदी चेतना लटवाल पर भारी मतों से जीत दर्ज की। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील बशिष्ठ ने प्रेम कौशल को हराकर जीत दर्ज की




















