March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888
1002430635
012 013
111 222 333

सात दिवसीय सतत् विकास कार्यशाला का हुआ प्रारंभ

नैनीताल। सरोवर नगरी में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सात दिवसीय सतत् विकास कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला के पहले तीन दिन विद्यालय परिसर में तथा अगले तीन दिन श्री अरविन्द आश्रम, वन निवास, नैनीताल में आयोजित किए जाएंगे।
यह आयोजन श्री अरविन्द आश्रम, दिल्ली शाखा ट्रस्ट सोसाइटी एवं श्री अरविन्द आश्रम, वन निवास द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यह वर्कशॉप स्टार ग्रेन एंड शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा स्पॉन्सर की गई है। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और ईको-इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता विकसित करना है। गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से छात्रों को प्रकृति संरक्षण, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और पर्यावरणीय संवेदनशीलता के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराया जा रहा है।

कार्यशाला का संचालन सुश्री मेघालयना जी ने किया। सुश्री मेघालयना जी ने छात्रों को पर्यावरणीय मुद्दों को समझाने के लिए रोचक गतिविधियाँ, चर्चाएँ और प्रायोगिक सत्र आयोजित किए। सुश्री निष्ठा मेहरा जी ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को सक्रिय रूप से शामिल किया और मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्री मनोज जगाती जी की विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन उल्लेखनीय रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता जी की दूरदर्शी सोच और सहयोग से यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है। उनके समन्वित प्रयासों ने छात्रों को पर्यावरणीय शिक्षा का एक समृद्ध और अनुभवात्मक अवसर प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम में श्रीमती दिव्या जी भी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं, और उनका सहयोग कार्यशाला को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण रहा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *