चीना बाबा मंदिर स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में लगी भयंकर आग


नैनीताल। सरोवर नगरी के चीना बाबा मंदिर स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में अचानक 7:00 बजे आग लगने से बिल्डिंग पूरी तरह जलकर राख हो गई है फायर कर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने मैं लगे हुए हैं। भवाली भीमताल आसपास इलाकों से फायर की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच चुकी हैं खबर लिखे जाने से लगभग 6 गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। अभी आग पर काबू नहीं पाया गया है।




















