एन टी जी और डी एस ए ओपन वॉलीबॉल फाइनल मुकाबला
ट्रॉफी पर नैनीताल फ्लैट्स का कब्जा
मुख्य अतिथि विधायक सरिता ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में एन टी जी और डी एस ए ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तत्वाधान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नैनीताल फ्लैट्स और हाईकोर्ट ऑफिशियल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल फ्लैट्स ने लगातार 2 सेटों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्च की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, होटेलियन व समाजसेवी लोकेश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, अनिल गाड़िया रहे। सभी अतिथियों का वॉलीबॉल सचिव शैलेन्द्र बरगली ने सभी का स्वागत किया। टूर्नामेंट में खीमराज देऊपा के द्वारा अपने पिताजी शहीद दर्पण सिंह देऊपा की याद में मैंन ऑफ द मैच रोहित और मैन ऑफ द टूर्नामेंट तेजस के नाम रहा। दोनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रेफरी के रूप में मोहन कोरंगा, पुरान बिष्ट, मनोज वर्मा, स्कोरर मदन बिष्ट रहे। इस मौके पर मैच में सहयोग करने वाली कमेटी में अरविंद पडियार, खजान डंगवाल, आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मोहित लाल साह, लाल सिंह बिष्ट, मोहित रौतेला, चंद्र लाल साह, मुकेश साह, गोविंद बोरा, कमल बिष्ट, दीपक बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, बालम मेहरा, गोविंद बिष्ट, रोहित भाटिया, सुरेश चंद्रा आदि बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद रहे। संचालन मनोज बिष्ट एवं नीरज बिष्ट के द्वारा किया गया।




















