69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डा.अंबेडकर को याद कर दी श्रद्धांजलि


नैनीताल । सरोवर नगरी में शनिवार को शिल्पकार सभा द्वारा भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के 69 महापरिनिर्वाण दिवस मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शिल्पकार सभा द्वारा सर्वप्रथम 10 बजे तल्लीताल स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद डॉ अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी की गई जिसमें सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा ने कहा की बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी समता समानता बंधुता व स्वंत्रता को जो संदेश दिया है उसे मानते हुए समतामूलक समाज की स्थापना करना है। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक के एल आर्य, सभा के अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्रा, महामंत्री राजेश लाल, मंत्री अनिल गोरखा, कोषाध्यक्ष कैलाश आगरकोटी तथा लेखा परीक्षक संजय कुमार, कार्यकारिणी सद्स्य शिल्पकार सभा की महिला विंग की अध्यक्ष तारा आर्य एड तथा महिला महामंत्री मनीषा आर्य आदि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल द्वारा भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को परीनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया । तल्लीताल दर्शन घर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करी गई। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या समेत सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, युवा नेता अरविंद सिंह पडियार, आनंद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, के एल आर्य, शैलेन्द्र बरगली, रोहित भाटिया,संतोष कुमार, मोहित लाल साह, विकास जोशी, विजय कुमार, राजन कुमार, गिरीश भैया, संतोष साह, भगवत रावत,कविता गंगोला, संजय चंदेल तथा ज्योति वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















