प्रतिष्ठित कैमल्स बैक की पहाड़ी मैं लगी आग


नैनीताल सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित कैमल्स बैक की पहाड़ी मे शनिवार रात्रि लगभग 10:00 बजे के करीब अचानक आग धधक गई। ऐसा प्रतीक हो रहा है उक्त क्षेत्र में सूखी लकड़ी घास की वजह से यह आग लगी हो जिसने भयानक रूप ले लिया है। जो आग फैलती जा रही है। वह तो ईश्वर की कृपा है कि जहां आग लगी है वहां जंगल है और कोई रिहायशी क्षेत्र नहीं है। आग लगने से चिंता तो बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वीडियो में देखें जंगल में लगी आग




















