प्रतिष्ठित वृंदावन पब्लिक स्कूल मैं अंतिम दिन मनाया गया बैलून डे और क्रिसमस पर्व






बच्चे बने सेंटा क्लाज की खूब मौज-मस्ती
नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित वृंदावन पब्लिक स्कूल मैं शनिवार को इस वर्ष के अंतिम दिन स्कूली नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा बैलून डे के साथ-साथ क्रिसमस वेशभूषा में इस पल को यादगार बनाया इस दौरान नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं गुब्बारे के साथ मौज मस्ती करते रहे उनकी प्रधानाचार्य राखी साह भी सेंटा क्लाज के साथ थिरकते हुए नृत्य करते हुए मौज मस्ती करती रही। इस दौरान शिक्षिकाएं भी बच्चों के साथ बच्चे जैसी नजर आई। और सभी ने खूब मौज मस्ती की, पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाया गया था। मिकी माउस में भी छात्र-छात्राओं ने खूब मौज मस्ती की स्कूल के अंतिम दिन बच्चों को उपहार भी दिए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य राखी शाह ने बताया स्कूल में सभी त्योहार बच्चों के साथ मनाए जाते हैं और जानकारी भी दी जाती है क्योंकि क्रिसमस आने में अभी समय है इसलिए आज इस वर्ष स्कूल के अंतिम दिन इस पर्व को मना कर यादगार बनाया गया। इस मौके पर संघमित्रा, रचना, नेहा, आलिया, कंचन, गीता, पल्लवी, हेमा, हिमानी, ममता, अंकिता सहित अन्य शिक्षिकांऐ कर्मचारी छात्र छात्राएं मौजूद थे।




















