भवाली सैंटोरियम को एम्स बनाने को लेकर
वरिष्ठ भाजपा नेता का आंदोलन लाया रंग
स्वास्थ्य विभाग ने ढाई सौ करोड रुपए की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी भाजपा नेता हेम आर्य

नैनीताल। सरोवर नगरी के बोट हाउस क्लब मे भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया वर्ष 2018 में भवाली सैंटोरियम को एम्स बनाने को लेकर उनका आंदोलन अब रंग लाया है उन्होंने बताया उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन किया था। अब उनके द्वारा की गई पहल रंग लाने लगी है स्वास्थ्य विभाग द्वारा ढाई सौ करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। हैम आर्य ने कहा भवाली सैंटोरियम में एम्स बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों मुनस्यारी तक के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और जिन लोगों को इलाज कराने यूपी दिल्ली अन्य राज्यों में जाना पड़ता था। लोगों को यही उपचार मिल जाएगा। और उन्होंने कहा जल्द ही वह नैनीताल स्थित हेरिटेज रैमजे अस्पताल मैं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंदोलन शुरू करेंगे उन्होंने कहा पहले रामजी हॉस्पिटल में सभी डॉक्टर निशुल्क दवाइयां और लोगों का ऑपरेशन तक किए जाते थे प्रशासन ने एक अच्छे हॉस्पिटल को बंद कर जनता के साथ अन्याय किया है। रैमजे अस्पताल के जीर्णोद्धार व समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने को लेकर सीएम व स्वास्थ्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा ढाई सौ करोड रुपए की डीपीआर भेजे जाने की प्रशंसा की है। और बताया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जल्दी पैसा रिलीज करने की मांग की है जिससे जल्दी कार्य प्रारंभ किया जा सके। इस मौके पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट रोहित भाटिया कमल बिष्ट मौजूद थे।




















