March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राज्य आंदोलनकारी गुरुरानी ने नव दंपति के साथ किया पौधारोपण

0
1002377073
012 013
111 222 333

नैनीताल । राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान वीरवार को भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के तहत वीरवार को डीडीहाट में शेर सिंह शाही की पुत्री डा. चित्रांशी शाही ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए अपने वैलनेस फि जियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन करने से पूर्व पौधारोपण किया। कार्यक्रम में दीवान शाही बहादुर सिंह शाही, कमला चुफ ाल, गिरीश चुफ ाल तथा प्रमोद डिगारी उपस्थित रहे। पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पिथौरागढ़ में नगर निगम में कार्यरत नंदा वल्लभ पांडे की पुत्री डॉ.रुचि ने प्रणय सूत्र में बंधने से पूर्व पौधारोपण किया। कार्यक्रम में गीतांजलि पांडे, महिपाल डोबाल तथा नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए गुरना में राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार बसंत भट्ट के पुत्र दीपक व पुत्रवधू विनायका ने परिणय सूत्र में बधने के बाद पौधारोपण किया। कार्यक्रम में अशोक भट्ट, सुशीला भट्ट तथा इंद्र लूंठी उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका अभियान विवाह समारोह व शुभ कार्यों को भी जोड़ते हुए पौधारोपण निरन्तर कर रहा है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *