March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र एसीए दीपक कंडपाल को

0
1002343202
012 013
111 222 333

राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

नैनीताल। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र एसीए दीपक कंडपाल को चीफ़ ऑफ़ नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, पुणे में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ अत्यंत हर्ष और सम्मान के साथ सूचित करता है कि उसके प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एसीए दीपक कंडपाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यह सर्वोच्च सम्मान 30 नवंबर 2025 को आयोजित कोर्स 149 की पासिंग आउट परेड में प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के कोर्स 149 की पासिंग आउट परेड में ACA दीपक कांडपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह पदक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और समग्र उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है।
NDA में तीन वर्षों के कठोर प्रशिक्षण के दौरान दीपक कांडपाल ने शैक्षणिक, शारीरिक और नेतृत्व संबंधी सभी परीक्षाओं में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रपति गोल्ड मेडल के हकदार बने। इस उपलब्धि पर सेंट एडम्स की प्रधानाचार्या श्रीमती रजिया सिद्दीकी, प्रबंधक ,अभिभावक, और सभी स्टाफ सदस्यों ने दीपक को बधाई दी।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *