रेलवे अतिक्रमण मामले के फैसले से पूर्व
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर
बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पीस कमेटी की हुई महत्वपूर्ण बैठक




हल्द्वानी नैनीताल। सर्वोच्च न्यायालय में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर आगामी निर्णय को ध्यान में रखते हुए एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी के निर्देश में एसपी हल्द्वानी एडीएम श्री शैलेन्द्र नेगी व मनोज कत्याल की उपस्थिति में आज बनभूलपुरा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। पुलिस/प्रशासन का स्पष्ट संदेश: अफवाह रोकें, फैसले का सम्मान करें, कानून व्यवस्था में सहयोग दे बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निम्न बिंदुओं पर ज़ोर दिया गया, बनभूलपुरा के जागरूक नागरिकों की भूमिका की सराहना,
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुपालन प्राथमिकता,
सोशल मीडिया पर भ्रामक व उकसाने वाली पोस्ट न करें और न ही फॉरवर्ड करें। कहा कि यह मामला संवेदनशील है, और सभी से मानवता व संयम के साथ सहयोग अपेक्षित है, दुष्प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मोहल्लों व परिवारों तक स्पष्ट एवं सही जानकारी पहुँचाने की अपील। अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर सभी की सामूहिक निगरानी आवश्यक। बता दे बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान, कानून व्यवस्था में सहयोग तथा सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने का आश्वासन दिया।*
शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील अधिकारियों ने कहा
माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय आएगा, वह सर्वोपरि होगा।
सभी नागरिक शांति बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कानून व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि (जिन्होंने अपने विचार रखे- मोहम्मद नबी, मौलाना मुफीम कासमी (उमर मस्जिद), पार्षद वार्ड 24 सलीम सैफी, पार्षद इमरान खान, इंदिरानगर निवासी तस्लीम अंसारी, पार्षद धर्मवीर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारीगण- एसडीएम राहुल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।




















