February 4, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में

0
1002337030
012 013
111 222 333

मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना के तहत सम्मान समारोह हुआ आयोजित

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल द्वारा रामगढ़ ब्लॉक सभागार में ग्राम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिला जज संजीव कुमार उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर राजकीय बालिका इंटर कालेज रामगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ के साथ की गई। शिविर को आगे बढ़ते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोहन तिवारी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल नैनीताल द्वारा भी जिला विधिक के कार्यों,लीगल एड,फ्रंट ऑफिस के बारे में जानकारी दी गई। एस एच ओ भवाली द्वारा मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी साझा की है, तत्पश्चात् अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय रवि रंजन द्वारा पोस्को एक्ट के बारे में विधिक जानकारी उपलब्ध कराई।शिविर में मुख्य अतिथि द्वारा (एनडीपीएस एक्ट ) के प्रावधानों के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।रामगढ़ ब्लॉक से “मुकदमा मुक्त ग्राम सम्मान पहल योजना” के तहत चयनित 7 ग्रामों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।शिविर के अंत में सिविल जज सीनियर डिविजन श्री हर्ष यादव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन की घोषणा की गई।उक्त शिविर में खंड विकास अधिकारी का मुख्य सहयोग रहा, जिसमें ब्लॉक प्रमुख,आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ब्लॉक रामगढ़ के सभी कर्मचारिगण, छात्र- छात्राएं,आम जनमानस उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *