March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ के निर्देशनों के क्रम में

0
1002314556
012 013
111 222 333

एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बैंकट हॉल व डी जे स्वामियों के साथ की गोष्ठी

जानकारी के साथ कड़े नियम लागू

हल्द्वानी नैनीताल।एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देश का पालन करते हुए एसपी क्राइम/नैनीताल जगदीश चंद्रा व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में संयुक्त रूप से गुरुवार को कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में शहर के बैंकट हाल एवम डी जे स्वामियों के साथ सुव्यवस्थित यातायात हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान निम्न निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। और सभी को अवगत कराया गया कि बारात समारोह में पहियों वाले बड़े बड़े लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जफ़्ती की कार्यवाही की जाएगी।
बताया केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति रहेगी। बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाय जिससे यातायात प्रभावित न हो, बारात समारोह की हेड और टेल को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाय।
शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों द्वारा अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, एस एस आई रोहिताश सहित शहर के बैंकट हाल व डी जे स्वामी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *