March 22, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने की गोष्ठी

0
1002305005
012 013
111 222 333

भारतीय संविधान के स्वीकृति दिवस” पर उन सभी निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं को नमन अध्यक्ष: कबडवाल

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज “संविधान दिवस” के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ
देते हुए,पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि भारत के सर्वोच्च विधान “भारतीय संविधान के स्वीकृति दिवस” पर उन सभी निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं का नमन करते हैं जिन्होंने हमें न्याय, सत्यता, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व जैसे अमूल्य मूल्य प्रदान किए।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने
संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चंद्रा,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक पप्पू, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खाँ, उपसचिव जयंत उप्रेती शैलू, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, नगर सचिव बंटू आर्या, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार,जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ललित सिंह बोरा, बलवंत सिंह चमियाल,विनोद सिंह परिहार, सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *