कुमाऊं विश्वविधालय बायोटेक्नोलॉजी विभाग भीमताल के सह प्राध्यापक डॉ रिशेंद्र कुमार को मिला अवार्ड



नैनीताल। सरोवर नगरी के निकटवर्ती पटवाडांगर में आयोजित 5 वो अंतरराष्ट्रीय बायोटेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव में बायोटेक्नोलॉजी विभाग भीमताल कुमाऊं विश्वविधालय के सह प्राध्यापक डॉ रिशेंद्र कुमार सीनियर कैटिगरी ओरल प्रेजेंटेशन में उन्हें अवॉर्ड मिला । ये पुरस्कार डॉ रिशेंद्र को यूसी बी के निदेशक डॉ संजय कुमार द्वारा प्रदान किया है। डॉ रिशेंद्र ने अपना प्रेजेंटेशन सॉलिडगो के नैनो पार्टिकल्स तथ्य एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटी माइक्रोबियल गुणों पर दिया । डॉ रिशेंद्र की सफलता पर डी एस डब्लू प्रॉफ संजय पंत कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉक्टर प्रॉफ हरीश बिष्ट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है




















