बिष्ट स्मृति महिला फुटबाल प्रतियोगिता आल सेंट्स कालेज पहुंचा फाइनल में

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए द्वारा आयोजित नैनीताल बैंक व कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा प्रायोजित कैलाश सिंह बिष्ट मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।
बता दें इस सेमीफ ाइनल में ऑल सेंट कॉलेज नैनीताल ने सेंट मैरी कॉलेज को ३-० से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की।
मैच के अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला तथा वरिष्ठ क्रीड़ा शिक्षिका पुष्पा कार्की रही जबकि अन्य विशिष्ट अतिथियों में डा. मनोज सिंह बिष्ट समेत खीम राज सिंह देऊपा, अजय शाह,भूपेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत सिंह रावत, शैलेंद्र बर्गली, पवन खनायत, अमित कुमार तथा बीनू एवं अमरजीत सिंह शामिल रहे। सभी ने खिलाडिय़ों से परिचय हासिल किया।




















