पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न व लौह महिला स्व.इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती
कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि किया मिष्ठान वितरण दी

नैनीताल। सरोवर नगरी कांग्रेस कार्यालय तल्लीताल मे नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री,भारत रत्न, लौह महिला स्व.इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती पार्टी पर कार्यकर्ताओं उनके चित्र पर माला अर्पण कर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया।।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा लौह महिला को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके द्वारा श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पाकिस्तान के दो हिस्सों में बांटना, ऑपरेशन मेघदूत के द्वारा सियाचिन पर कब्जा हो या 1974 में परमाणु परीक्षण करके दुनिया को हैरान करना आदि देशहित के कार्यों के लिए देशवासी सदैव स्व. इंदिरा गांधी जी को को हमेशा याद करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस नगर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक,पूर्व दायित्वधारी रईस भाई, डी.सी.एस.खेतवाल,नासिर खान, कनक साह, नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी,नगर सचिव बंटू आर्या,अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विधानसभा अमन महिन्द्रा, शिवम बजाज,छात्रसंघ सचिव आयुष कुमार,अमन जाटव,जयंत उप्रेती,प्रियांशु बेलवाल,विनोद परिहार,गौरव कुमार सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।




















