प्रतिष्ठित सनवाल स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम मे
छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लेकर बांधा समा
नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सनवाल स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवार को
उड़ान – प्रतिभा के पंख का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन मृदुल शाह द्वारा किया गया। सर्वप्रथम स्कूल की प्रधानाचार्य ए इमैनुएल द्वारा मुख्य अतिथि कैप्टन मृदुल शाह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पश्चात स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद स्कूली छात्रों द्वारा सैनरॉक की सिम्फनी (स्कूल बैंड) मे अंग्रेजी गाने की प्रस्तुति देकर सभी को प्रसन्न कर दिया। और उसके पश्चात छात्राओं ने स्वागत नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। और अतिथियों और अभिभावकों को ताली बजाने में मजबूर कर दिया। बता दे दो दिवसीय कार्यक्रम का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि कैप्टन मृदुल शाह ने सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। और कहां सनवाल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलकूद में भी परचम लहरा रहा है। और शहर का काफी लोकप्रिय स्कूल है। स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल ने भी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर कुर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय शाह, सेंट मैरीज कान्वेंट की प्रधानाचार्य सिस्टर मंजूषा ऑल सेट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अंजीना रिचर्ड्स, वृंदावन स्कूल की प्रधानाचार्य राखी शाह रामा मोंटेसरी की प्रधानाचार्य नीलू एलइंस, सेंट जॉन्स स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता रावत, आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा, आलोक शाह अलका होटल के स्वामी वैद शाह, सेंट जोसेफ कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य इ इमैनुएल, के अलावा अभिभावक छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम अनुसूची इस प्रकार है






- स्वागत भाषण, 2. सैनरॉक की सिम्फनी (स्कूल बैंड)
- वार्षिक रिपोर्ट, 4. स्कूल गाना बजानेवालों, 5. स्वागत नृत्य, 6. हम “धरती माता” की देखभाल करते हैं (कक्षा-1 द्वारा), 7. घंटी बजाओ (कक्षा 2 तक), 8. आइए दुनिया को दयालु बनाएं (कक्षा 3 तक), 9. अनसुने फिर भी अनफॉरगॉटन (अनसंग हीरोज), 10. सुरों का संगम (शास्त्रीय गायन), 11. झुंड की ताकत (कक्षा 4 ), 12. पुरस्कार वितरण, 13. एनाबेले बार्बीबेले में बदल जाती है (विनोदपूर्ण मंच अभिनय भयानक से सुरुचिपूर्ण तक),14. हम बस इतना ही हैं,15. लेफ्टिनेंट श्री रतन टाटा को श्रद्धांजलि, 16. ट्रोजन युद्ध (भाषण), 17. ग्लोबल ग्रूव्स, 18. मतभेदों में एकजुटता प्रस्तुत किए।




















