स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित बालिका फुटबॉल मे
ऑल सेन्ट्स और मोहन लाल साह बालिका स्कूल ने जीते मुकाबले

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल और नैनीताल बैंक की ओर से प्रायोजित तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की ओर से प्रसिद्ध खिलाड़ी स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए।
बता दें यह प्रतियोगिता प्रसिद्ध खिलाड़ी स्वर्गीय कैलाश सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित कराई जा रही है। पहले मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल ने १०-० से डेबिटो कॉलेज भवाली को हराया। दूसरे मुकाबले में मोहनलाल शाह बालिका स्कूल ने आचार्य नरेंद्र देव स्कूल को ३-० से हराया। मैच में निर्णायक बृजेश बिष्ट रहे। इस दौरान पवन खनायत, शैलेन्द्र बर्गली, आलोक साह, गोविंद बोरा, खीमराज देउपा तथा भगवत रावत तथा तस्सू आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।




















