विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय के निदेशक प्रो ललित तिवारी ने
पद्मश्री प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा से की मुलाकात

नैनीताल। सरोवर नगरी में विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय के निदेशक प्रो ललित तिवारी ने आज पद्मश्री प्रोफेसर हरीश चंद्र वर्मा से मुलाकात की है। प्रो वर्मा डी एस बी परिसर में आउट रीच लब में विद्यार्थियों को बेसिक फिजिक्स बता रहे हैं । भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान कानपुर के डॉ वर्मा भौतिक वैज्ञानिक है । नाभिकीय भौतिकी पर शोध रत डॉ वर्मा की कांसेप्ट ऑफ फिजिक्स सबसे लोक प्रिय पुस्तक है । 2020 में प्रो वर्मा को। पद्म श्री से सम्मानित किया गया है । प्रॉफ तिवारी ने प्रो वर्मा को शॉल उड़ाकर सम्मानित तथा पौधे के फ्लायर भेंट किया। इस अवसर पर डॉ वर्मा ने कहा कि बेसिक रिसर्च बहुत ही महत्व पूर्ण है तथा शोधार्थियों को शोध की तरफ क्रियान्वित करती है । इस दौरान डॉ नवीन पांडे तथा डॉ हेम जोशी शामिल रहे।




















